फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीओ का पीए बोल रहा हूं, सुलह कर लो वर्ना बर्बाद कर दूंगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति पर सुलह करने का दबाव देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को सीओ का पीए बताने वाला व्यक्ति सुलह न करने पर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

जनवरी माह में बीजपुर थाने में राजमिलान निवासी मुरारी लाल ने मारपीट का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि छोटेलाल ने उसके ऊपर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आरोप है कि इस मामले में एक व्यक्ति ने खुद को सीओ का पीए बताते हुए उन पर बार-बार सुलह करने का दबाव दे रहा है। बात न मानने पर अंजाम भुगतने और बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी उसके घर आकर धमकी दे रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें