फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मैं विधायक का करीबी, मेरा चालान मत करना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात नियमों का उल्लंघन पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। चार पहिया वाहनों के शीशे पर चढ़ी काली फिल्म उतारी गई। कार्रवाई के दौरान किसी ने खुद को विधायक का करीबी बताते हुए धौंस जमाने की कोशिश की तो कोई खुद को हाईकोर्ट से जुड़ा बताता रहा। पुलिस ने एक न सुनी। इस दौरान 351 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के निर्देशन में चले अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक विनाेद यादव टीम के साथ बढ़ौली चौराहे पर मौजूद रहे। मिर्जापुर नंबर की एक को रोका गया तो उसमें सवार दो युवक खुद को विधायक का करीबी बताने लगे। यातायात पुलिस ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए शीशे पर लगी काली फिल्म उतारी और चालान भी किया। इसी दौरान हाईकोर्ट लिखे वाहन को भी रोका गया। उस पर भी काली फिल्म चढ़ी थी। भाजपा का झंडा लगे एक स्कार्पियो को रोकवाकर काली फिल्म उतरवाया गया। बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवार भी चालान से बचने के लिए मिन्नतें करते रहे। यातायात निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से आगे भी चलती रहेगी। नियमों का पालन कराना मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें