फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो प्रोजेक्ट में गोताखोर की मौत

Thu, 19 Jan 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बुधवार हुए हादसे में गोताखोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बैढन जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) का हाइड्रो पावर प्राजेक्ट पड़ोसी मध्य प्रदेंश के चंदावल इलाके में स्थित है। बताते हैं कि बुधवार दोपहर टरबाइन संचालन के लिए लगाई गई पाइप लाइन में लीकेज को दुरुस्त करने के लिए मारकुंडी (सोनभद्र) से एक गोताखोर को बुलाया था।

गोताखोर बल्ली हरिजन (32) पाइप मरम्मत के लिए करीब 20 फुट गहरे पानी में उतरा था। बताया जा रहा है कि अंदर किसी नुकीले लोहे से उसे से उसे चोट लग गई और पानी के अंदर उसका मौत हो गई। देर तक कोई हलचल नहीं होने पर रस्सी को बाहर खींचा गया तक स्थिति साफ हुई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया और आवश्यक औपचारिकता पूरी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एनटीपीसी सिंगरौली के प्रवक्ता आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि लीकेज सुधारने के लिए गोताखोर को संविदा के जरिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें