फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 09 Jan 2021 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने शनिवारा को थाने में तहरीर दी है कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। फिलहाल पुलिस मामला के जांच कर रही है।

विज्ञापन

मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, दुद्धी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी उसी गांव के युवक से मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के 15 दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। साथ ही मारने पीटने लगे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने कई बार प्रताड़ित किया है। उसने इस बात की जानकारी कई बार परिजनों को दी। लड़की के मायके वालों ने दहेड और प्रताड़ना को लेकर लेकर उनसे बात की और समझाया। लेकिन बात नहीं बन सकी। वह दहेज मांग रहे थे।

विज्ञापन

मारपीट और प्रताड़ित होने से बचने के लिए महिला अपने मायके चली आई। इसी बीच छह जनवरी को सुबह करीब 11 बजे उसके पति ने फोन किया और उसने फोन पर ही उसे तलाक दे दिया।

पीड़िता की चार वर्ष की एक बेटी है। पीड़ित महिला ने शनिवार को दुद्धी कोतवाली पहुंचकर मामले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें