फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम कार ने बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत दो घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में हेलमेट टूट गया, लेकिन युवक का सिर सुरक्षित है।
विज्ञापन

बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के बड़का मड़पा गांव निवासी खजमुद्दीन (55) अपनी पत्नी हसुद्दीन (50) और रामपुर बरकोनिया के धर्मदासपुर निवासी शमीम (28) के साथ जा रहे थे। बाइक शमीम चला रहा था। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को पीएचसी चतरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने खजमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पत्नी हसुद्दीन और शमीम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। हेलमेट पहने होने के कारण शमीम का सिर सुरक्षित है, लेकिन उसके हाथ-पैर में चाेट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें