फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेल से कोयला ढुलाई प्रक्रिया होगी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। रेल रैक से कोयला ढुलाई प्रक्रिया और तेज होगी। इसके लिए कई स्तरों पर चल रहे कार्यों का रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को समीक्षा की। जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एनसीएल के साथ आगामी योजनाओं को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा व पीसीओएम डॉ. मनोज सिंह स्पेशल ट्रेन से शक्तिनगर पहुंचे। यहां एनसीएल के सीएमडी बी. साईंराम ने स्टेशन पर रेल अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारी एनसीएल की जयंत व दुद्धीचुआ रेल रैक लोडिंग प्वाइंट पर गए। रेलवे गति शक्ति योजना के तहत क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का कार्य करा रही है। अफसरों ने लोडिंग परफॉर्मेंस, कोयला उठान-लदान की नई तकनीक, क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित विकास कार्यों की हकीकत देखी। एनसीएल में राइट्स रेल सेवा विस्तार से संबंधित कार्य कर रही है। अधिकारियों ने समय से प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश दिया। कोयला ढुलाई के लिए रेल रैक उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके बाद एनसीएल मुख्यालय में अधिकारियों के समक्ष एक प्रस्तुति दी गई। एनसीएल में कई नए कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) शाइलो का निर्माण चल रहा है। पहले से स्थापित सीएचपी की क्षमता में विस्तार व नए प्लांट का संचालन शुरू हो जाने पर रेल रैक की उपलब्धता सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी। अधिकारियों ने इससे जुड़े पहलुओं पर चर्चा कर रणनीति तैयार की।
रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग
शक्तिनगर। ग्रामीणों ने डीआरएम को सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया। सात बिंदुओं पर पत्रक सौंपते हुए बताया कि पुनर्वास गांव चिल्काडांड रेलवे लाइनों के विस्तार से पूरी तरह घिर गया है। करीब 20 हजार की आबादी वाले गांव के लोगों के निकलने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराना होगा। इसी तरह ट्रेन की समय सारणी में बदलाव, नई दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन, शक्तिनगर रेलवे स्टेशन से जबलपुर इंटरसिटी को लिंक करने, रेलवे स्टेशन से मुख मार्ग जाने की सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें