फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में कारोबारी साथी ने काटा गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

Thu, 29 Jul 2021 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में कारोबारी साथी ने युवक को कमरे में बंद कर दिया। उसने परिजनों के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। किसी तरह बचकर युवक अपने घर पहुंचा और उसे उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कारोबारी साथी ने ब्लेड से साथी का गुप्तांग काटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बुधवार की रात पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में कारोबारी साथी ने युवक को कमरे में बंद कर उसका गुप्तांग काट दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हाल में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी युवक(35) के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति के साथ वह कालीन का काम करता है। युवक का उसके घर उसका आना-जाना भी है। बुधवार की रात दारू-मुर्गा की दावत का हवाला देकर साथी ने अपने घर बुलाया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर जबरन उसकी पैंट उतार दी और ब्लेड से गुप्तांग पर हमला कर दिया।

खुद को बचाने के लिए वह किसी तरह खिड़की से कूदकर वहां से भागा। घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लहूलुहान हाल में युवक को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बर्दिया निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित के बयान के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें