फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: आपसी विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, खबर सुनते ही पत्नी कुएं में कूदी

Fri, 07 Oct 2022 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के रन्नू गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने कमरे फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रन्नू गांव में गुरुवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर बड़ेर से फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया है।

विज्ञापन


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के  रन्नू गांव निवासी भोला (26) मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात भोला और उसकी पत्नी सविता (22) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद भोला ने नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका में पत्नी दरवाजा पीटते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।  

काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो बड़ेर से लगे फंदे पर भोला का शव लटक रहा था। पति की मौत की खबर मिलते ही सविता घर से बाहर निकली और भागकर पास के कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने कुएं में कूदकर महिला को बाहर निकाला। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  दंपती का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। उन्हें डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण घटना हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें