फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बीते दिनों विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मिर्जापुर के चरखी थाना लालगंज निवासी उजाला देवी की शादी वर्ष 2020 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में हुई थी। कुछ दिनों वह अपने मायके गयी थी। जो मंगलवार को मायके से अपने ससुराल आई थी।
जहां बीते बुधवार की सुबह उसका शव पंखे से लटकते मिला था। मामले में मायके पक्ष ने उजाला के पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शनिवार को पति श्याम बाबू और सास सोन कुमारी को पेढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें