फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वन क्षेत्र में एनएच के एलाइनमेंट सर्वे पर पेच, संयुक्त सर्वे की मांग

विज्ञापन
रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए कराए जा रहे एलाइनमेंट सर्वे पर वन विभाग ने आपत्ति जताई है। विभाग का कहना है कि प्रस्तावित मार्ग जैव विविधता वाले घने जंगल के साथ रेणुकूट वन प्रभाग कार्यालय, रेंज कार्यालय और कॉलोनी से होकर गुजर रहा है। वन क्षेत्र में सर्वे से पहले संयुक्त निरीक्षण नहीं कराया गया। वन विभाग ने एनएचएआई को पत्र भेजकर नए सिरे से संयुक्त सर्वे कराने की जरूरत बताई है। वहीं, मामले में गतिरोध दूर करने के लिए डीएम चर्चित गौड़ ने 20 नवंबर को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। विंढमगंज से अनपरा क्षेत्र के दुल्लापाथर तक, मध्य प्रदेश सीमा के निकट रीवा-रांची मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण प्रस्तावित है। केंद्र से एलाइनमेंट सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। करीब डेढ़ महीने से सर्वे चल रहा है, लेकिन हाथीनाला से अनपरा के बीच वन क्षेत्र में काम लगभग 25 दिनों से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें