अनपरा। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के लोगों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भू विस्थापित और स्थानीय बेरोजगारों को एनसीएल बीना में रोजगार दिलाने की मांग को लेकर बीना जीएम गेट पर सोमवार को अनशन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव और बजरंगी सोनी तथा सुखेन्द्र यादव को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। उधर, अनशन पर बैठने पर बीना परियोजना के स्टाफ अधिकारी पीके त्रिपाठी से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आंदोलनकारियों सेे तीखी बहस हुई।
रोशन लाल ने चेतावनी दी कि बेरोजगारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, भूख हड़ताल की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे शक्तिनगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा व बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा परियोजना के स्टाफ अधिकारी पीके त्रिपाठी आदि ने समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही मांगों के संबंध में उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श के लिए 15 दिन का समय मांगा। इसके बाद अनशन समाप्त हुआ। रोशन लाल ने चेतावनी दी कि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।