फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिये सोनांचल संघर्ष वाहिनी का अनशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव सोमवार को एनसीएल बीना कोल परियोजना में काम कर रही आउटसोर्सिंग निजी कंपनी में विस्थापित और क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर जीएम कार्यालय पर बैठेंगे। रोशन लाल ने बताया कि 2017 में खड़िया जीएम गेट पर आंदोलन के दौरान आउटसोर्सिंग कंपनी ने लिखित समझौता पत्र सोनांचल संघर्ष वाहिनी को दिया था कि भविष्य में एनसीएल में रोजगार के अवसर आएंगे तो विस्थापित और लोकल बेरोजगारों को अवसर प्रदान करेंगे लेकिन कंपनी ऐसा न कर गुपचुप तरीके से मनमाना भर्ती कर रही है। इसी के खिलाफ सोमवार से अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें