फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मिलियन टन उत्पादन पड़ाव, मंजिल शेष

Thu, 29 Nov 2018 11:23 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
संबोधित करते मुख्य प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा।
विज्ञापन
शक्तिनगर। गुरूवार एनसीएल बीना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य को पार करते हुए कंपनी कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के नए शिखर पर पहुंचेगी।  सिन्हा ने कहा कि कंपनी की हालिया उपलब्धि महज एक पड़ाव है। उनका कहना था कि एनसीएल को सफलता के नए सफर पर निकलना है।
विज्ञापन

सीएमडी सिन्हा बृहस्पतिवार को कंपनी के 34 वें स्थापना दिवस बीना कोयला क्षेत्र के स्टेडियम में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोयले के लिए एनसीएल पर निर्भर देश के बिजली घरों के पास पर्याप्त कोयले का स्टॉक है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोत्तरी होगी। अपने कोयला ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाते रहने के लिए उन्होंने आने वाले समय में कंपनी की कोयला खदानों में सरफेस माइनर मशीन का इस्तेमाल बढ़ाए जाने का एलान किया। सरफेस माइनर एक इको फ्रेंडली मशीन है जिसके जरिए बिना ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग के तय साइज का कोयला निकलता है। पर्यावरण की और बेहतरी के लिए उन्होंने इस मशीन का प्रायोगिक इस्तेमाल अधिभार हटाव (ओबी रिमूवल) में भी करने की बात कही।कोयले के सड़क के जरिए हो रहे कोल परिवहन को कम  किए जाने के लिए उन्होंने कंपनी की भावी योजनाओं की जानकारी दिया और हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि नए कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के निर्माण सहित व्यापक उपायों से कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ेगी।
इनसेट:  
मार्गदर्शकों ने साझा किया अनुभव  
शक्तिनगर। मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के भूतपूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक यू. कुमार, रघुनंदन मिश्र, एके दास, एसवी चाओजी, वीरेंद्र कुमार सिंह एवं शांतिलता साहू ने कई अनुभव साझा किए। माना जाता है कि सेवानिवृत्त यह अधिकारीगण कंपनी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा चुके हैं और इनके प्रयासों से ही कंपनी लगातार तरक्की की राह पर है। इस अवसर पर जेबीसीसीआई सदस्य वाईएन सिंह, जेसीसी सदस्य  अशोक दूबे, सीएमओएआई अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधनों में कंपनी के विकास की संभावनाओं, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला।  
विज्ञापन

इनसेट:  
बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित  
शक्तिनगर। स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनसीएल का कॉफी टेबल बुक कोलाज का विमोचन भी किया गया। विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों कोयला क्षेत्रों एवं परियोजनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई साइंस एवं टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस प्रदर्शनी में स्थानीय स्कूलों, एनसीएल के कोयला क्षेत्रों एवं एनसीएल से संबद्ध कंपनियों ने भव्य स्टॉल लगाकर तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं की नुमाइश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें