फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इटावा से जुड़ीं मानव तस्करी की जड़ें, महिला सहित दो पर 25-25 हजार इनाम

विज्ञापन
मानव तस्करी के मामले में वांछित रानू बेगम। - पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से छह महीने पूर्व बर्थडे पार्टी के बहाने किशोरी को वाराणसी ले जाकर गायब करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। आगरा, जयपुर के बाद अब इस मानव तस्कर गिरोह की जड़ें इटावा से जुड़ी पाई गई हैं। पूर्व में दो की गिरफ्तारी के बाद सामने आए पांच आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए जहां टीमें गठित की गई हैं, वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने महिला सहित दो आरोपियों पर शनिवार को 25-25 हजार का इनाम घोषित करते हुए उनकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। दोनों आरोपियों से जुड़ा गिरोह पूर्व में भी महिला और नाबालिग को गायब करने में सामने आ चुका है। पुलिस की जांच में इस गिरोह के तार यूपी-राजस्थान के बाद हरियाणा और ओडिशा से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि 13 वर्षीय किशोरी को 20 दिसंबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज की अंबेडकर नगर निवासी काजल चौधरी जन्मदिन पार्टी के बहाने वाराणसी ले गई। उसके बाद वह लापता हो गई। चार महीने बाद जब वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वापस लौटी तो पता चला कि कांशीराम आवास की एक महिला से लगातार संपर्क में रहने वाली काजल ने उसे गायब किया था। पुलिस की जांच में उसके प्रेमी विपिन का नाम सामने आया। दोनों के पकड़े जाने के बाद पता चला कि वाराणसी से काजल के पति पवन चौधरी ने आगरा ले जाकर उसे 40 साल के एक व्यक्ति को बेच दिया। 23 दिन बाद वहां से भागी तो उसे पकड़ने के बाद जयपुर ले जाकर बेच दिया। 45 दिन बाद उसे इटावा ले जाकर बेचा गया। वह डेढ़ माह बाद वहां से भाग निकली।

मानव तस्करी के मामले में वांछित रानू बेगम। - पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें