अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बुधवार को
जिले भर में मनाया गया।
इस दौरान जगह-जगह विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए
गए।
जिला न्यायालय में जिला जज शिवनाथ ने न्यायिक अधिकारियों और
कर्मचारियों को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई।
बाल सुधार गृह में
पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों ने निराश्रित बच्चों का हाल जाना। विधिक सहायता
एसोसिएशन ने हनन रोकने को नि:शुल्क हेल्प सेंटर खोलने की घोषणा की।
वन जन
श्रमजीवी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न के विरोध में जुलूस निकाला और
डीएम को ज्ञापन सौंपकर वनाश्रितों पर हुए मुकदमें बगैर शर्त के वापस लेने
की मांग की।
राबर्ट्सगंज जिला न्यायालय परिसर में जिला जज शिवनाथ
ने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकर संरक्षण के लिए शपथ
दिलाया।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय तहसीलदार सिंह,
सीजेएम विजय चंद्र यादव, सिविल जज जूनियर डिविजन नितेंद्र कुमार, मुंसफ
बृजेश कुमार यादव, जेएम अशोक कुमार सिंह, एसजेएम आरएन पांडेय के अलावा
यतींद्र उपाध्याय, सुरेश मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, लल्लू
सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर
से अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन के बैनर तले आदिवासियों ने जुलूस
निकाला और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। जुलूस सिविल लाइंस, बढ़ौली
चौक, उरमौरा, छपका होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।
यहां आदिवासियों ने डीएम के नाम बारह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
सभा में
वनाश्रितों के ऊपर लादे गए मुकदमे को बगैर किसी शर्त के वापस लेने और जिले
में वनाधिकार कानून 2006 को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए वन निगम को वन
भूमि से बेदखल किये जाने की मांग उठाई गई।
जुलूस में रोमा, रमाशंकर,
फूलबासी, सुकालू, राजकुमारी, राजेंद्र गौड़, मौजूद रहीं। इसी तरह
राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड पर स्थित मानवाधिकार मिशन कार्यालय पर
कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन
कुमार ने किया। राबर्ट्सगंज तहसील के अधिवक्ता सभागार में उत्तर प्रदेश
विधिक सहायता एसोसिएशन ने मानवाधिकार दिवस मनाया।
इसमें एसोसिएशन ने
मानवाधिकार हनन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निशुल्क हेल्प सेंटर की
शुरूआत की गई। इस दौरान प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह, पंकज यादव राजेश
यादव, सलीम कुरैशी, सुरेश सिंह मौजूद रहे।
अध्यक्षता सत्यप्रकाश कुशवाहा और
संचालन लालता प्रसाद पांडेय ने की। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को ओबरा के एक निजी
हास्पिटल में पीपुल्स यूनियन फार सिविल लिवर्टीज की ओर से दायित्वों की
कसौटी विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता पीयूसीएल के
जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं संचालन जेपी भारती ने किया। कार्यक्त्रस्म में
पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामाचरण गिरि, उत्तर प्रदेश खेत मौजूद रहे।