फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर शरारती तत्वों ने फेंका तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना बस स्डैंड इलाके में कार्य के दौरान हाई टेंशन लाइन में हुई तेज स्पार्किंग की वजह से दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना 33 केवीए एचटी लाइन र शरारती तत्वों द्वारा तार फेंके जाने से हुई। विवरण के मुताबिक बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार दोपहर बिजली व वन विभाग के देखरेख में सड़क किनारे मौजूद पेड़ों की कटान हो रही थी। इसी दौरान बगल से गुजरे 33 केवीए बिजली तार पर शरारती तत्वों द्वारा तार फेंक दिया गया। आपस में तीनो फेज तारों के सटते ही तेज आवाज के साथ स्पार्किंग हो गई। स्पार्किंग के कारण तार पिघल कर नीचे गिरा जिससे प्रशांत कुमार एंव भोला बस स्टैंड निवासी बाल बाल बच गए उनके सर पर तार से निकली चिंगारी गिर गई किसी तरह भागकर जान बचाई। उधर, नटीपीसी के आवासीय परिसरों सहित ज्वालामुखी मंदिर की आपूर्ति शरारती तत्वों ने एचटी लाइन पर तार फेंक कर बाधित कर दिया। इसके चलते ज्वालामुखी आवासीय परिसर, कोटा, ज्वालामुखी मंदिर, पीडब्ल्यूडी मोड़, थाने सहित कई रहवासी क्षेत्रों की आपूर्ति रात आठ बजे ठप हो गई। जानकारी के बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई तब एचटी लाइन में ज्वालामुखी मंदिर के पास फंसे तार को कर्मचारियों ने बांस के सहारे उतारा तब रात दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एनटीपीसी के अभियंता जमाल अहमद ने बताया कि इस तरह की यह दूसरी घटना है। इसके पहले भी अराजक तत्व इसी तरह बिजली आपूर्ति बाधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें