फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी को दिया जा रहा हवाई अड्डे का रूप

विज्ञापन
म्योरपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डा का रूप दिए जाने को लेकर चल रहे कार्यों का शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विस्तारीकरण के कार्य में अब तक हुई प्रगति की अधिकारियों से जानकारी लेकर समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विस्तारीकरण के कार्यों में आ रहे अवरोध को मौके पर मौजूद अधिकारियों को दूर कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने हवाई पट्टी में बने रेस्ट हाउस में उड्डयन, राजस्व, वन, विद्युत निगम, लोक निर्माण विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित लोगों को अविलंब मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया। वन विभाग के अधिकारियों को काटे जाने वाले वृक्षों के बदले पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। विद्युत निगम के अधिकारियों विद्युत पोलों व तारों को हटाकर भूमिगत लाइन डालने की हिदायत दी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए 8 करोड़ 71 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को मुहैया करा दिए गए हैं। और सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि धनराशि के अभाव में काम नहीं रूकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें