फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खपरैल के मकान में आग लगने से घर गृहस्था का सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरतीडोलवा के पासवान बस्ती स्थित एक मकान में सोमवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आगलगी में घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार धरतीडोलवा गांव निवासी इंद्रदेव पासवान पुत्र हीरामन पासवान दो कमरे के खपरैल का मकान बनाकर अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करते हैं। इसी बीच सोमवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान मेें आग लग गई। घर से लपटे उठते देख बड़ी तादाद में ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान के बाध बंधी एक गाय व बकरी भी आग की लपट से झुलस गई हैं। ग्रामीण वीरेंद्र पासवान, रामकेश, नंदकिशोर, यूचंद्र पासवान, सुरेश, रामनंदन विश्वकर्मा, भुखी पासवान आदि ने जिला प्रशासन से मौका मुआयना कराते हुए पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें