फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंतरजनपदीय गांजा तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइंस चुर्क में अंतरजनपदीय गांजा तस्करी का खुलासा किया। 170 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गांजा की कीमता 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश से गांजा चंदौली ले जाया जा रहा था। पुलिस गांजा तस्करों से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एएसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सोमवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पांच अंतरजनपदीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। संयुक्त टीम ने हिन्दुआरी-कमरा मार्ग पर स्थित एक डिग्री कालेज के पास घेराबंदी करके गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। संदिग्ध पिकअप और मारुति कार की तलाशी लेने पर सब्जियों के नीचे चार से पांच बोरियों में छुपाकर रखा गया एक क्विंटल 70 किलो गांजा बरामद हुआ। पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों की पहचान चंदौली संतोष यादव निवासी तेजोपुर नौबतपुर थाना सैयदराजा, वंशनारायण यादव निवासी विसुपुर थाना बलुआ, राहुल चौरसिया वार्ड नंबर-13 इन्दिरानगर थाना सैयदराजा, मोहम्मद बब्लू फारूकी निवासी अम्बेडकर नगर सैयदराजा रेलवे फाटक और राजा राइन वार्ड इन्दिरानगर सैयदराजा के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बरामद गांजा को आन्ध्रप्रदेश से लाकर चन्दौली के घोसवा निवासी राजन सिंह के यहां ले जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों पर भी नकेल कसी जाएगी। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष पटेल, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी बालेंद्र यादव, हेड कास्टेबल अतुल सिंह, जगदीश मौर्य, अमर सिंह, सतीश कुमार, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, नवीन चौरसिया, अजय मौर्य, पंकज सरोज, रितेश पटेल, अजीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन

नंबर प्लेट बदलने में माहिर
एएसपी ने बताया कि पुलिस की छानबीन से बचने के लिए आरोपी राज्य के साथ वाहनों के नंबर भी बदल देते थे। बरामद पिकअप और मारुति ब्रेजा कार पर कूटरचित नंबर प्लेट लगा था। पुलिस की जांच में तस्करी कर ले जाया जा रहा गांजा पकड़ में ना आने पाए, इसके लिए पिकअप के सब्जी भी लोड की गई थी। हालांकि गांजा जब बरामद किया गया तो उस दौरान पूरी सब्जी सड़ गई थी। जिससे काफी दुर्गधं उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें