डाला। क्षेत्र में सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश के दौरान चोपन बी फीडर की बिजली आठ घंटा से भी अधिक समय से गायब है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है।
सुबह करीब छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान सुबह तकनीकी खराबी आ जाने के कारण फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर लगभग दो बजे के बाद बिजली आई, लेेकिन शाम चार बजे के बाद क्रशर क्षेत्र में अचानक तार टूटने से बिजली गुल हो गई। बिजली के टूटे तार को जोड़ने में लगे कर्मचारियों ने बताया कि ठीक करने का कार्य चल रहा है। देर शाम तक बिजली बहाल हो जाएगी। संवाद