फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंतरक्षेत्रीय ब्रिज स्पर्धा में मेजबान बीना विजेता

विज्ञापन
एनसीएल बीना में ब्रिज प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला परियोजना में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बीना की टीम विजेता रही। शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। त्रिवेदी ने उपस्थित सभी से खेलकूद को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने का आह्वान किया और विजेता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (बीना ) प्रदीप कुमार जाना, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। तीन दिनी प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों से 13 टीमों के कुल 91 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान डुप्लीकेट टीम चैंपियनशिप स्पर्धा एवं पेयर्स स्पर्धा में मैच खेले गए। इस दौरान डुप्लीकेट टीम चैंपियनशिप में बीना परियोजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ककरी क्षेत्र द्वितीय और दुद्धीचुआ क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे। पेयर्स स्पर्धा में कृष्णशिला क्षेत्र से सतीश दीक्षित एवं सुशांत पुष्टि ने पहला, एनसीएल मुख्यालय से प्रताप सिंह यादव एवं अर्जित भट्टाचार्य ने दूसरा और बीना क्षेत्र से अमित कुमार सिंह एवं श्री विष्णु चरण नाहक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें