दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 38वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेजबान दुद्धी की टीम ने 43 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दुद्धी ने प्रकाश पाॅली रॉबर्ट्सगंज की टीम को हराया। चोपन और पीडीडीयूनगर की टीम के बीच आज फाइनल होगा।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीसीडी दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर 246 रन बनाए। आलोक शर्मा ने 8 छक्के व 15 चौकों की मदद से शानदार 124 रन की पारी खेली। अंकित ने 31, अंकुर ने नाबाद 22 और रजत राज ने 48 रन बनाए।
प्रकाश पाॅली टीम के गेंदबाज काशी ने 2, शिव ने 1 विकेट हासिल किया। बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी प्रकाश पाॅली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज अमित ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली।
गौरव ने 50, शौर्य 61 रन बनाए। टीसीडी दुद्धी के गेंदबाजों में सचिन, अंकित ने 3-3 और धर्मेंद्र ने 2 विकेट हासिल किया। आलोक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि राजेश शर्मा के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व जामी, कमेंट्री सलीम खां एवं सुनील जायसवाल, स्कोरिंग निशांत जौहरी व अयाज ने की। मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच चोपन और पीडीडीयूनगर की टीम के बीच खेला जाएगा।