फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में दुर्व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले भर की सरकारी अस्पतालों की दुर्व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय राबर्ट्सगंज के समक्ष प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी किए। प्रदर्शन करते हुए जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से अब जनता दूरी बनाने लगी है। इसका कारण दवा, इलाज के नाम पर खानापूर्ति किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से अधिक रुपया वसूला जा रहा है। बदतर हो रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनप्रतिनिधि भी मौन है। सपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की मांग की। इसके बाद मांगों से संबंधित छ: सूत्री ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में अनिल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार, मोती कोल, हीरा सोनकर, सुरेश गौंड, राकेश भारती, धीरज केशरी, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें