सोनभद्र हादसे में मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पहुंची हाथीनाला और चोपन थाने की पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला। चारों घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
क्रेटा सवार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव मिश्र सहित अन्य अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात तक मृतकों व घायलों की पहचान का प्रयास जारी था। मृतकों में चालक सनाउल्लाह (40) की शिनाख्त हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला है। दूसरे मृतक रवि मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस में थे।