फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत की गईं 24 आशाएं

Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में आशा कार्यकत्री सम्मेलन में उपस्थित आशाएं।
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मंगलवार को राबर्ट्सगंज के नवीन कृषि मंडी परिसर में जिला स्तरीय आशा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें जिले के आठों ब्लॉकों से बेहतर कार्य करने वाली तीन-तीन आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और डीएम सीबी सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र और पुरस्कार की धनराशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


अध्यक्ष अनिल ने कहा कि सरकार की छवि बेहतर बनाने  के लिए आशा बहुएं पूरे मनोयोग से कार्य करें। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि  आशाएं स्वास्थ्य  सेवाओं की रीढ़ हैं। जन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से गांव स्तर पर  घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आशाओं को मजबूती  प्रदान किए बिना जन स्वास्थ्य सुविधाएं जन-जन तक पहुंचा पाना मुमकिन नहीं। आशाओं को  सम्मान देते हुए उनके मानदेय का भुगतान समय से किया जाए।

अतिथियों ने जिले के आठों ब्लॉकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम,  द्वितीय तृतीय ‘आशा बहुओं को प्रशस्ति-पत्र व क्रमश: पांच हजार, दो हजार व एक  हजार रुपये का स्वीकृति पत्र व प्रमाण-पत्र प्रदान किया। डीएम बोले, आशा बहुएं काफी मेहनत कर रही हैं और भविष्य  में भी इन्हें मेहनत करने की जरूरत है। आशा बहुओं ने ग्रामीण  क्षेत्र में 102 व 108 नंबर की एंबुलेंस सेवाओं का भी काफी प्रचार-प्रसार  किया है, जिसका फायदा आम लोग उठा रहे हैं। आशा सरकार की योजनाओं के साथ ही शिक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करें ताकि जिले की साक्षरता दर को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर सीएमएस  डा. गणेश प्रसाद, डीपीएम एसके सिंह, डीआईओएस प्रभुराम चौहान, डीपीसी अनिल  केशरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें