फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में टॉप छात्राएं की गई सम्मानित

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में राजकीय इंटर कॉलेज में पिपरी की सम्मानित मेंधावीं छात्राओं के साथ डीएम एस राजलिंग - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा के घोषित नतीजों में विज्ञान व मानविकी वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर आई छात्राओं को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के नतीजों में प्रथम तीन स्थान पर लड़कियों का ही दबदबा रहा। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग में आइरिश सिंह, आरती विश्वकर्मा, अनु यादव और विज्ञान वर्ग में अंजलि त्रिपाठी, काजल शर्मा और शिवानी तिवारी ने प्रथम तीन स्थान पर अपना परचम लहराया। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल गई हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण है कि राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में प्रथम तीन स्थानों पर लड़कियां आई हैं। उन्होंने सभी छात्राओं से और मेहनत करके देश सेवा करने को प्रेरित किया ताकि उनका और उनके माता-पिता का नाम रोशन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें