राबर्ट्सगंज न्यू कॉलोनी में ललिता देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिव?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ललिता देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर शनिवार को राबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी में गोष्ठी हुई। अध्यक्षता कर रहे डॉ.एबी प्रसाद व उपस्थित लोगों ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का शुभारंभ किया। होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस चिकित्सा विधा में रोगों को समूल नाश करने की क्षमता होती है, सर्जरी को छोड़कर एक्यूट व क्रॉनिक रोगों को ठीक करने के कारण जनमानस में विशेष लोकप्रिय हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में हमें विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी चिकित्सकों को यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने चिकित्सकीय कार्य के अलावा थोड़ा समय निकालकर जनमानस को जागरूक करने का प्रयास करें। डॉ. एएन कुशवाहा ने डॉ. हैनीमैन के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. दिनेश ने मुख रोगों में होम्योपैथ की तारीफ की। गोष्ठी में उपस्थित पंकज, आयुष, प्रियंका, शशिकांत वर्मा, रवि कांत ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ट्रस्ट की न्यासी सुषमा सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। डॉ एबी प्रसाद ने बताया की होम्योपैथ एक सागर के समान है लक्षण रूपी मोतियों को चुनकर सही दवा का चुनाव कर रोगी को ठीक करना हमारा चिकित्सकीय धर्म है। आदित्य कुमार सिंह, सौम्या सिंह आदि उपस्थित रहे।