फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1478 स्थानों पर जलेगी होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही फगुआना माहौल भी शुरू हो गया है। इसी के साथ होली मनाने और होलिका जलाने की तैयारी भी चल रही है। 1478 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इस दौरान किसी तरह की कोई आपराधिक घटना न हो, इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निरंतर निगरानी के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका स्थापित होने लगी है। इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम और एसपी ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पिछले वर्ष जिन जगहों पर होलिका स्थापित की जलाई गई थी उसके अलावा अन्य जगहों पर न होलिका स्थापित न होने दें। अगर कोई व्यक्ति मनमाने ढंग से होलिका को स्थापित करने की कोशिश करें तो चिह्नित कर कार्रवाई करें। पुलिस की मानें तो पिछले साल राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1478 जगहों पर होलिका दहन होगा। लेकिन अब तक करीब दो सौ जगहों पर होलिका जलाई गई थी, इस बार भी उतने ही जगहों पर होलिका स्थापित होंगी। एसपी ने सीओ और थाना प्रभारियों को पूर्व में जिन जगहों पर होली पर्वपर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी वहां के अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाया जा सकें। थानाध्यक्षों ने सभी हल्का दारोगा और बीट सिपाहियों को क्षेत्र में भ्रमण कर अराजक तत्वों को चिह्नित रिपोर्ट देने को कहां है।
--------------------
महाशिवरात्रि और होली पर्व को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। पूर्व में जिन स्थानों पर होलिका स्थापित कर जलाई जाती रही है, वहीं पर जलेंगी। अशांति का माहौल पैदा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें