फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का हाइवा : बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 27 Nov 2024 07:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बेकाबू हाइवा मौत का कारण बन गया। बाइक से आ रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छोटे भाई को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
मृतक अजय की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तीनताली गांव के पास बुधवार को बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवा लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी नंदलाल मौर्य का पुत्र अजय (28) अपने छोटे भाई विजय (22) को साथ लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज आ रहा था। तीनताली गांव के पास बेकाबू हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रही दूसरी हाइवा उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
 सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा पावर हाउस के समीप बुधवार की दोपहर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी अमरावती कोल सड़क किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मौके पर पहुंचे परिजन शव ले कर घर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें