फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौपने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबंध में कथित बयानबाजी के विरोध में हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। हिंदू समाज पार्टी, सवर्ण आर्मी भारत और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित बयानबाजी पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि संत-महात्माओं के प्रति सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर अनावश्यक विवाद और व्यक्तिगत टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने और संतों के सम्मान के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भाव और संतों की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवेश पाठक, राजेश पांडेय (राजू), धर्मेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला सचिव मयंक पांडेय (मोनू पंडित), प्रदीप पांडेय, अरविंद गिरी, प्रभु नारायण शुक्ला, शिवम चतुर्वेदी और पंकज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें