फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छठ घाटों पर होगी दुधिया रोशनी, साफ-सफाई का अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर क्षेत्र के छठ घाटों पर साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रमुख पांच छठ घाटों पर दुधिया रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज के घुवास खुर्द मोहाल स्थित शाहगंज रजवाहा, रामसरोवर तालाब, बरकरा पोखरा, अकड़हवा पोखरा, पुसौली पोखरा समेत अन्य छठ घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की तैयारी की जा रही है। प्रकाश व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ छठ घाटों पर टेंट की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे छठ महापर्व के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें