फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेंटमेंट जोन में शिथिलता बरतने पर हिण्डाल्को को जारी होगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम नेे शुक्रवार को कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम में समीक्षा की। उन्होंने ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ाने, प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने, होम आइसोलेशन में रह रहे नागरिकों के नियमित देखभाल करने, एल-1 व एल-2 अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई, खान-पान की स्थिति को जाना, संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती, एम्बुलेंस की टाइमिंग और गूगलशीट की समीक्षा की। एंबुलेंस के क्रियाशीलता की कार्यवृत्ति अंकन करने में लापरवाही बरतने पर सबद्व शिक्षक का वेतन काटने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि कंटेंटमेंट जोन के अनुपालन में शिथिलता बरतने वाली औद्योगिक इकाई हिण्डाल्को को नोटिस जारी किया जाय और जरूरत के मुताबिक कोविड-19 एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी दुद्धी औद्योगिक इकाईयों से संबंधित कोरोना मामलों के विश्लेषण के लिए कैम्प करेेंगे और जरूरत के मुताबिक नायब तहसीलदार व प्रभारी चिकित्साधिकारी पुलिस इंचार्ज के साथ आगामी 10 से 15 दिनों तक क्रियाशील रहेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति को और सक्रिय कराकर कोरोना लक्षण वालों की ब्लड टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें