फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा की मौत पर मिला था मुआवजा, चाचा ने रख लिया हमारा भी हिस्सा...

विज्ञापन
चोपन थाना समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते एडीएम सहदेव मिश्रा,एएसपी अधीक्षक कालू सिंह, - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। साहब, हमारे दादा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किसान दुर्घटना के तहत पांच लाख रुपये मिले हैं, लेकिन चाचा ने उसमें से हमारा हिस्सा भी रख लिया है। आधी राशि मांगने पर मारपीट की धमकी देते हैं... शनिवार को म्योरपुर थाने में पहुंचे कुदरी निवासी सगे भाई अनिल और सुनील ने थानाध्यक्ष से यह गुहार लगाई। थाना समाधान दिवस में पहुंचे भाइयों की शिकायत पर एसओ दीपेंद्र सिंह ने हलका लेखपाल अरुण कनौजिया को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाने में कुल दो मामले आए। दूसरा मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल, बघाडु गांव निवासी नंदू का रहा। उसने कहा कि उसका पुत्र अजय उर्फ बृजेश रासपहरी गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। वह गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर काम करता था। ट्रैक्टर से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद एफआईआर दर्ज न होने से उसको तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा है। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में कुल आठ मामलों की सुनवाई हुई। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित लेखपाल व एसआई को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच का निर्देश दिया गया।
बीजपुर : स्थानीय थाना परिसर में एसओ पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम पंचायत नेमना और डोडहर से एक-एक मामले जमीन विवाद के आए। राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर दोनों का निस्तारण करा दिया। इस अवसर पर एसएसआई विनोद यादव, लेखपाल संतोष यादव, सर्वे लेखपाल अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोपन : स्थानीय थाने में समाधान दिवस पर कुल 11 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से चार प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण हुआ। सात मामलों को संबंधित अधिकारी को दे दिया गया। सभी मामले राजस्व से जुड़े रहे। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी कालू सिंह, एसडीएम राजेश सिंह, सीओ नगर राहुल पांडेय, एसओ लक्ष्मण पर्वत आदि मौजूद रहे।
दुद्धी : प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की अध्यक्षता में थाना दिवस पर आए तीन प्रार्थना पत्र में एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो मामलों को राजस्व लेखपाल को सौंप शीघ्रताशीघ्र निस्तारण की बात कही। नगर पंचायत के अधिकारी या कोई प्रतिनिधि समाधान दिवस में मौजूद नहीं था। समाधान दिवस में क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, एसआई एनामुल हक, महिला दरोगा सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें