संत फ्रांसिस स्कूल में हिंदी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। स्रोत संस्थान
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में शनिवार को हिंदी पखवाड़े के तहत कहानी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हिंदी शिक्षक प्रशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई।
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन प्रतियोगिता में मेरा प्रिय त्योहार अथवा एक यादगार यात्रा और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता हिंदी साहित्य का युवाओं पर प्रभाव अथवा मातृभाषा का संरक्षण का विषय दिया। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन ने हिंदी को भारत की आत्मा कहते हुए उसके उत्थान के लिए हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने की बात कही।