सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) और पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा की ओर से
सोनभद्र-मिर्जापुर में खनिज संपदा के अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा निकाल
आवाज बुलंद की गई।
इसमें समाजवादी चिंतकों के साथ ही बीएचयू आईआईटी और
भूगोल विभाग के छात्रों के साथ ही बड़ी संख्या में मजदूरों, महिलाओं ने
सहभागिता दर्ज कराई। राबर्ट्सगंज में जनसभा के जरिए पदयात्रा का समापन किया
गया।
सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मैग्सेसे पुरस्कार
प्राप्त संदीप पांडेय ने कहा कि सोनभद्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो
रहा है। कई खदानें बिना वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के ही संचालित
हो रही हैं।
सोशलिस्ट पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष एवं समाजवादी विचारक अजय
शेखर ने कहा कि वीआईपी टैक्स के लिए अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह
एक ऐसा टैक्स है
, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता। यह सिर्फ माफियाओं,
नेताओं और सत्ता में बैठे चंद लोगों की जेबें भरने का माध्यम है।
संगठन
मंत्री चुन्नीलाल, सोशलिस्ट छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोनीश बब्बर,
वाराणसी से आए विजयनारायण, राष्ट्रीय वनजन श्रमजीवी मंच की रोमा ने कहा कि
सोनभद्र और मिर्जापुर में पहाड़ों पर होने वाले अवैध विस्फोट पर रोक लगाई
जाए।
यहां मजदूरों से काम लेने का नियम है लेकिन मशीनों का काम लेकर अहरौरा
का पटिया उद्योग को चौपट किया जा रहा है। हादसे की दशा में खनन मजदूरों को
मुआवजा न मिलने को लेकर भी चिंता जताई गई।
संचालन गोपाल स्वरूप पाठक ने
किया। इस मौके पर निलोत्पल कांत, चिंतामणि सेठ, राजेश्वरी देवी, विष्णु
तिवारी, गुफरान अहमद, संतोष सिंह चंदेल, उर्मिला विश्वकर्मा, राजेश कुमार,
अशोक चौरसिया, केशव दयाल आदि मौजूद रहे।