फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज बिजली से फूंके विद्युत उपकरण

Sun, 02 Dec 2018 11:49 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज नगर में पिछले 48 घंटे के दौरान हाईवोल्टेज बिजली की आपूर्ति होने से छह लोगों का सबमर्सिबल, टीवी समेत अन्य बिजली के उपकरण फुंक गए। रूक-रूक हाईवोल्टेज आपूर्ति होने से लोग परेशान हो गए। उनका आरोप है कि बिजली कर्मियों को सूचना देने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है।   
विज्ञापन

छपका विद्युत सब स्टेशन से राबट्र्सगंज नगर में बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार की रात से रूक-रूक कर बिजली आपूर्ति अत्याधिक हो रही है। इससे राबर्ट्र्सगंज नगर के रहने वाले महेश शुक्ला, दिव्या सिंह, शिल्पी का सबमर्सिबल, अजय सिंह की टीवी, फ्रिज, प्रदीप का टीवी मिक्सर, विजय कुमार का टूल्ल पंप समेत अन्य उपकरण फूंक गया। इनके अलावा कईयों का विद्युत उपकरण जल गए है। पीड़ितों का आरोप उन लोगों ने बिजली कर्मियों को सूचना दिया, लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को भी बिजली व्यवस्था में सुधार न होने के कारण सुधा शरण, शिवनाथ सिंह, भोलेनाथ सिंह, पारसनाथ तिवारी समेत कइयों के विद्युत उपकरण फूंक गए। उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या की तरफ बिजली विभाग के उच्चधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दूर कराने की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी एसडीओ को जांच कर आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें