फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन औढ़ी-शक्तिनगर फोरलेन बनने के साथ सिकुड़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर रोजाना जाम की समस्या पैदा हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है। यह स्थिति बड़े मालवाहक वाहनों को बेतरतीब खड़ा किए जाने से बनी है।
विज्ञापन

ऊर्जांचल की लाइफलाइन माने जाने वाले औढ़ी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लंबे इंतजार के बाद फोरलेन करने का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन मार्ग एक तरफ से चौड़ा हो रहा है तो दूसरी तरफ सिकुड़ता जा रहा है। इसके पीछे वजह बड़े मालवाहक वाहनों, क्रेन, डोजर व पेलोडर आदि को सड़क के किनारे खड़ा किया जाना है। बेतरतीब बनाए गए पार्किंग स्टैंड की वजह से वाहन कतारबद्ध हो जा रहे हैं। मार्ग की पटरियों व निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। इस अव्यवस्था को लेकर इलाके के लोग मुखर होने लगे हैं। एनएसयूआई (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के सचिव अंकुश दुबे ने इस मामले में उप जिलाधिकारी सहित शक्तिनगर व अनपरा के प्रभारी निरीक्षक को पत्र देकर समस्या समाधान की मांग की है। क्षेत्र के रहवासी शिवम कुमार, विनय सिंह, संजीत कुमार सिंह ने भी पुलिस व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
सफाई व्यवस्था को ठीक करने की कोशिशें की जा रही है लेकिन सही मायने में यह मुहिम तभी सफल होगी जब क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी श्रमदान के जरिये होगी। - निरंकार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, म्योरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें