फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पैदल जा रहे वृद्ध को हाईवा ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में मंगलवार की सुबह कोयला परिवहन कर रहे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवा लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 24 घंटे में कोयला लदे वाहन से यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पेड़रा गांव निवासी बाबूलाल सिंह (60) बरगवां से पैदल अपने गांव पेड़रा जा रहे थे। कोल्हुआ गांव के पास सुबह कोल वाहन ने बाबूलाल सिंह को टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कोल वाहनों की रफ्तार पर काबू नहीं है। इस कारण हर दूसरे दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें