फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 28 लाख से छह स्थानों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट, 44 लाख से बनेंगे सांस्कृतिक मंच और शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के छह प्रमुख स्थानों पर 28 लाख रुपये से हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे। इसके अलावा करीब 44 लाख रुपये से तीन ब्लॉकों में एक-एक सांस्कृतिक मंच और शेड का निर्माण होगा। जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रीय विकास निधि से यह धनराशि आवंटित हुई है। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कराना है।
विज्ञापन

विभाग इसकी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गया है। तीन माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में गुरुद्वारा तिराहे के पास, वार्ड नंबर 13 में बढ़ौली चौराहा, वार्ड नंबर छह में इमरती कॉलोनी और वार्ड नंबर 22 के प्रभापुरम कॉलोनी में हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे।
नगर के इन प्रमुख स्थानों पर नगर पालिका की ओर से सामान्य लाइट लगाई गई है, जिससे पर्याप्त प्रकाश नहीं हो पाता। इसके अलावा नगवां ब्लॉक के गोटीबांध और घोरावल ब्लॉक में ढुटेर के शाहगंज नहर के पास भी हाईमास्ट लाइट लगाने को स्वीकृति मिली है। प्रत्येक कार्य पर 4.74 लाख रुपये खर्च होंगे। यह कार्य सांसद निधि से कराया जाना है।
विज्ञापन

वहीं विधायक निधि से नगवां ब्लॉक के गोटीबांध में कुंवारी देवी तालाब पर सांस्कृतिक मंच के निर्माण व घनश्याम ब्रह्म मंदिर पर 14.80 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। कोन ब्लॉक के कचनरवा में 17.83 और चतरा ब्लॉक के खैराही में भी सांस्कृतिक मंच बनाने के लिए 11.19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
दुद्धी विधायक की ओर से ग्राम पंचायत सतबहनी में 18.81 लाख रुपये और बरवा टोला में 21.13 लाख से 240 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन इं. नूर आलम ने बताया कि सभी कार्यों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शीघ्र कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें