फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करों, चोरों को पकडने के लिए बनी 21 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में हेरोइन और पशु तस्करों को पकडने के लिए 21 टीमें बनाई गई है। इन टीमों को तस्करों और वाहन चोरों को पकडने के लिए लगाया गया है। उनके कार्यों की मानीटरिंग पांच सीओ करेंगे। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भरकस प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद चोर बाइक समेत अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दो माह के भीतर पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ के साथ कइयों को पकड़ा है। इसके बावजूद कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चल रहा है। इसी माह राबट्र्सगंज, पन्नूगंज समेत कई थानों की फोर्स पशु तस्करों की चंगुल से दर्जन भर से अधिक मवेशियों को मुक्त करा चुकी है। इसके बावजूद पशु तस्करी कारोबार पर विराम नहीं लग सका है। हालांकि एसपी ने मातहतों को अपराधियों को पकड़ कर अपराध पर रोक लगाने केलिए सख्त निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रत्येक थाने में एक-एक दारोगा के नेतृत्व में स्पेशल टीम हेरोइन, गाजा, पशु तस्करों और चोरी, छिनैती समेत अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को पकडने के लिए बना दी गई है। टीमें सादे पोशाक में भ्रमण कर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले की पुलिस अपराधियों को पकड़ कर भय मुक्त वातावरण प्रदान करने में लगी हुई है। अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें