फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज मार्ग पर घर के सामने भरा बारिश का पानी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार की सुबह से झमाझम बारिश हुई। दोपहर तक बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर तेज बारिश से गंदा पानी लोगों के दुकानों में घुस गया। राबर्ट्सगंज में सड़कों पर पानी कुछ जगहों पर जमा हो गया। बारिश से किसान काफी खुश हैं। लोगों को धान की नर्सरी डालने में यह बारिश सहायक साबित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को विभिन्न जगहों पर बारिश हुई। सुबह से ही मौसम बदला सा रहा। आसमान में बादल छाए रहे। कई बार रूक-रूक कर हल्की बारिश भी हुई। राबर्ट्सगंज में ही कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। इससे राबर्ट्सगंज के रेलवे स्टेशन रोड के पास रामकुमार विश्वकर्मा व दिनेश राम के दुकान में बारिश का पानी घुस गया। मंडी समिति, धर्मशाला चौराहा के बाद भी बारिश से पानी सड़क पर जमा हो गया। घोरावल: स्थानीय नगर एवं ग्रामीण इलाकों में सोमवार को जमकर बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। लग्न के समय बारिश से शादी ब्याह करने वाले परिवारों में मायूसी रही। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से नगर की नालियां ओवरफ्लो कर गईं। इससे घरों व दुकानों में पानी घुस गया। घोरावल मिर्जापुर बाईपास मोड़ पर सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को दिक्कत हुई। नगर के शिवद्वार मार्ग पर नालियों के ओवरफ्लो से सफेदलाल बैसवार, संदीप दूबे, दीपचंद्र अग्रहरि के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। मिर्जापुर बाईपास के करीब सड़क पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कतें आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों में शिवद्वार, सतद्वारी, बिसरेखी, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर, केवटा, सिरसाई, पिपरवार, दीवा, गुरूवल, डोमखरी, ख़िरीहिटा, डोमखरी, केवली, खुटहा, लक्ष्मणपुर, छैनी, सतौहा, नेवारी इत्यादि गांवों में भी भारी बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। मुन्ना यादव, नीरज कुमार, पन्नालाल,कांता चौबे, सुखराम मौर्या, गुलाब यादव इत्यादि किसानों ने बताया कि इस बारिश से किसानों को धान की नर्सरी डालने में काफी मदद मिलेगी। अरहर, मक्का, तिल, उड़द, ज्वार इत्यादि की बुवाई और खेती में भी सहायता मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि बारिश किसानों के लिए लाभकारी है। जिन किसानों ने अभी खेत की जुताई नहीं की है। वे अब खेतों की जुताई कर सकेंगे। यह बारिश धान की नर्सरी के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें