फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारी बारिश से नदी-नाले उफनाए, बस्तियों में घुसा पानी, 50 परिवारों ने स्कूल में शरण ली

विज्ञापन
विण्ढमगंज क्षेत्र के सततवाहिनी नदी पर स्थित सूर्य मंदिर का बाढ से क्षतिग्रस्त छठ घाट।संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र/वैनी/रामगढ़/महुली। दो दिन से मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नाले उफनाने के साथ कई पुल और पुलिया डूब गईं। सड़कों पर जलभराव होने से यातायात ठप हो गया। नगवां ब्लॉक के रामपुर के घरों में पानी घुसने से 50 परिवारों को स्कूल में शरण लेनी पड़ी। दुबेपुर गांव के सौ से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। कच्चे मकान गिरने से कई परिवार बेघर हो गए।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की रात में बारिश शुरू हुई थी। शुक्रवार की शाम से मूसलाधार बारिश होने से हालात बिगड़ने लगे। रॉबर्ट्सगंज में हाईवे की सर्विस लेन का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। धर्मशाला चौक से चंडी तिराहा, मेन चौक, नई बस्ती, मंडी गेट, उरमौरा के पास जलभराव से लोग परेशान रहे।
वहीं, घाघर नदी में बाढ़ आने से नगवां ब्लॉक के रामपुर गांव में पानी घुस गया। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे यातायात ठप हो गया। यही नहीं, तेज प्रवाह के कारण पुल का एक हिस्सा बह गया। नदी किनारे बने टीएचआर भवन में पांच फीट तक पानी घुस गया, जिससे मशीनें डूब गईं और बड़ा जेनरेटर बह गया। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

वहीं, पटना गांव में भी घाघर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। कई गुमटियां बह गईं। 30 से ज्यादा परिवारों को परिषदीय विद्यालय में शिफ्ट किया गया है
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, एडीएम वागीश शुक्ला ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कराई। सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि धंधरौल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 9 बजे नगवां बांध के पांच फाटक खोलकर 16500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। चंदौली जनपद को भी अलर्ट कर दिया गया है।
इधर, कोन-खरौंधी झारखंड मार्ग पर पांडू नदी का पानी भगीडू घाटी पुल के ऊपर से करीब पांच फीट बह रहा था। इससे रात एक बजे आवागमन ठप हो गया और दर्जनों वाहन दोनों तरफ फंस गए। उधर, विंढमगंज क्षेत्र में सततवाहिनी नदी उफान पर आ गई।
सूर्य मंदिर, छठ घाट और भारतीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान पानी में डूब गया। रेंज ऑफिस जाने वाले मार्ग की पुलिया पर तेज बहाव के कारण रास्ता कट गया। मुड़िसेमर गांव के संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से पानी बहने से आवागमन ठप हो गया। धरती डोलवा ग्राम पंचायत में झारखंड की ओर जाने वाले मार्ग की पुलिया के ऊपर पानी पहुंचे से यातायात बाधित रहा।

विण्ढमगंज क्षेत्र के सततवाहिनी नदी पर स्थित सूर्य मंदिर का बाढ से क्षतिग्रस्त छठ घाट।संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें