फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लबालब हुए सोनभद्र के बांध: रिहंद के दो, ओबरा के तीन, कनहर के 12 और नगवां बांध के आठ फाटक खुले

Tue, 01 Sep 2026 06:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते सभी बांध प्रभावित हुए हैं। रिहंद के दो, ओबरा के तीन, कनहर के 12 और नगवां बांध के आठ फाटक खोल दिए गए हैं। 
विज्ञापन
बारिश से लबालब हुए सोनभद्र के बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में पिछले 24 घंटे से जिले में हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर है। बांध-बंधियां लबालब हो चुके हैं। मंगलवार को रिहंद बांध का जलस्तर 871.5 फीट पहुंचने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बांध के दो फाटक खोल दिए गए। सभी छह टरबाइन को भी लगातार चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस तरह रिहंद बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ओबरा बांध के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। ओबरा बांध के दो अन्य सहित कुल तीन फाटक खोले गए। उधर, कनहर बांध का जलस्तर 262.5 मीटर पहुंचने के कारण बांध के 12 गेट को फाटक मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया। 

नगवां बांध के जलस्तर में वृद्धि के बाद बांध के कुल 11 में से आठ फाटक खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा रहा है। यह पानी चंदौली के नौगढ़, मूसाखाड़ और लतीफशाह बांध में पहुंचेगा। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कई रपटा-पुलिया से आवागमन बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें