फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बारिश, पानी घरों में घुसा 

Sun, 03 Jul 2016 11:52 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
शक्तिनगर-वारणसी मार्ग पर झमाझम बारिश का नजारा।
विज्ञापन
 जिले में रविवार को एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश से खेतों में पानी भर गया। सड़कों पर भी बारिश का  इकट्ठा हो गया है। उधर बारिश से राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर स्थित गुलाबी देवी के जर्जर मकान का उपरी हिस्सा गिर गया। हालांकि इसमें किसी को कोई क्षति नहीं             हुई है। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह कड़ी धूप निकली लेकिन साढ़े दस के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। फिर दोपहर में करीब 12 बजे के बाद एक बजे तक जोरदार बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश में बच्चों के साथ ही बड़ों को भी नहाते देखा गया। बारिश इतनी तेज हो रही थी कि राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहा पर कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया।

इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुसौली गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फ्लाईओवर के पास घुटने भर पानी भर गया था। इससे पैदल चलने वालों को पानी से होकर ही आना जाना पड़ा। आसपास के लोगों का कहना था कि चेतक कंपनी ने सड़क तो बना दिया लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। इससे पानी राजमार्ग पर ही भर जा रहा है। नगर में भी बाजार के साथ ही कई वार्डों में जल जमाव हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


उधर, शीतला मंदिर के पास गुलाबी देवी पत्नी स्व. काशी प्रसाद का करीब सौ साल पुराना मकान है। इसमें कई किरायेदार भी रहते हैं। इस मकान के ऊपरी हिस्से में संतोष केशरी रहते हैं। 
बारिश से उनके कमरे की छत फट गई और फिर ऊपरी हिस्सा  ढह गया।

हालांकि इस घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। न ही किसी सामान की क्षति हुई है। गुलाबी देवी का कहना है कि भवन की मरम्मत नहीं हो पा रही है। कई बार किरायेदारों से कमरे खाली करने के लिए  कहा गया लेकिन 10 किरायेदारों में से एक भी ने कमरा नहीं खाली किया। उधर मधुपुर, हिंदुआरी, रामगढ़, खलियारी क्षेत्रों में भी रविवार को दोपहर बाद अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें