सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हुई बारिश बाधक बनें। घोरावल क्षेत्र में तेज बाधित के साथ ओले पड़ने से मतपेटिकाओं में पानी जाने की सूचना है। बृहस्पतिवार की दोपहर में तेज आंधी चलने से म्योरपुर क्षेत्र मे पोलिंग बूथों के बाहर लेगे टेंट गिर गए। आंधी शांत होने पर टेंट सीधा कराया गया। शाम करीब पांच बजे के बाद घोरावल क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। इससे कई स्थानों पर मत पेटिकाओं के अंदर पानी जाने तक की सूचना है। हालांकि घोरावल ब्लॉक के एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने मत पेटियों में पानी जाने की सूचना से इनकार किया है। रात करीब आठ बजे राबर्ट्सगंज नगर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इससे लोग बाहर रहे सामान को समेटने में जुटे रहे।