ववर्ष के पहले दिन रविवार को कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहंुच गया लेकिन लोगों का जश्न मनाने का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। कुहरे बीच भी लोग नएवर्ष की खुशियां मनाने के लिए पिकनिक स्पाट पर पहंुचे। तहेदिल से लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया। शनिवार रात 12 बजे से ही फोन और मैसेज के जरिये लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ रही। यहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात रही।
आतिशबाजी से शहर और गांव गूंज उठा। लोगों ने माता-पिता और बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। देर तक मोबाइल एवं सोशल मीडिया पर नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामना संदेश देने का सिलसिला जारी रहा। राबर्ट्सगंज में कई जगह सड़कों पर युवकों ने 2017 और हैप्पी न्यू इयर लिख कर खुशी का इजहार किया। कड़ाके की ठंड में डीजी पर थिरकते रहे। रविवार की अलसुबह से मंदिरों में लोगों ने पूजन-अर्चन किया।
पिकनिक स्पॉट धंधरोल बांध, घाघर नदी, सोन इको प्वाइंट, मुक्खा फाल, रिहंद डैम पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शक्तिनगरः नए साल पर रविवार को इलाके के सभी पार्क व पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। बिजली व कोयला परियोजनाओं मे स्थित अधिकारी व कर्मचारी मनोरंजन केंद्रों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित चिल्काझील , हेलीपैड, रिहंद जलाशय के किनारे काफी संख्या मे लोग एकत्रित हुए, विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाया ।