फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री पहुंचा तापमान तपिश से लोग बेहाल

Sun, 17 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है। शनिवार को जिले का पारा अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तपती धूप और लू के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वाहनों का संचालन काफी हद तक प्रभावित रहा। कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने वाले बीमार हो रहे हैं। नतीजा कामकाज वाले भी आफिस छोड़ दोपहर में बाहर निकलने से कतरा रहे।
विज्ञापन



जिले में मौसम ने तल्ख तेवर अख्तियार कर लिया है। सुबह सात बजे के बाद से ही कड़ी धूप हो रही है। दिन पर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इससे आसमान से आग बरसने जैसे हालात हो गए हैं। शनिवार को कड़ी धूप और लू के चलते लोग बेचैन रहे। घर से दोपहर में निकलने वाले लोग सिर दर्द, बुखार से ग्रसित हो रहे हैं।

तेज धूप के चलते जहां लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सियापा जैसे स्थिति रही।  अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार तापलहरी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दोपहर में बाजार सूने पड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें