फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने जा रही पुलिस का वाहन भिड़ा

Sun, 03 May 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में दबिश देने जा रही विण्ढमगंज पुलिस का वाहन शनिवार की रात जोरूखाड़ गांव में अनियंत्रित होकर पेड़ और ट्रक से टकरा गई। हादसे में थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह समेत पांच सिपाही घायल हो गए। एसओ समेत तीन को वाराणसी में भर्ती कराया गया है, जबकि दो सिपाहियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



विण्ढमगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह शनिवार की रात करीब पौने दस बजे प्राइवेट बोलेरो लेकर अपराधियों की तलाश में निकले थे। उनके साथ चार सिपाही भी वाहन में सवार थे। बोलेरो जोरूखाड़ गांव के पास विण्ढमगंज-दुद्धी मार्ग पर पहुंची इस दौरान अचानक उसका टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराया।


फिर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में एसओ सर्वेश (50), सिपाही संतोष पाल (37), देवेंद्र कुमार (35), अनूप सिंह (30), प्रवीण कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फौरन विण्ढमगंज थाने में घटना की जानकारी दी। ट्रक चालक ने भी घायलों की मदद की। इसी बीच घटना की सूचना पाकर दुद्धी तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, सीओ देवेश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कोतवाली मनोज कुमार पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




एंबुलेंस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। यहां से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख एसओ सर्वेश, सिपाही संतोष पाल और देवेंद्र कुमार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें सर्वेश के सिर, संतोष के कमर और देवेंद्र के गर्दन में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा अनूप सिंह और  प्रवीण कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। बोलेरो चालक विमलेश (40) निवासी सलैयाडीह को मामूली चोट आई थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें