फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी विधायक पर दुष्कर्म के मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी विधायक पर लगे किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सुनवाई 20 नवंबर को होगी। यह मामला जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद गत 18 अक्तूबर को सुनवाई टालते हुई नई तिथि तय की गई थी। दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड के विरुद्ध एक व्यक्ति ने करीब आठ साल पहले म्याेरपुर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। एडीजे प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद 12 अक्तूबर को ही फैसला सुनाया जाना था। ऐन वक्त पर विधायक की ओर से जिला जज के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर न्याय न मिलने की आशंका जताते हुए कोर्ट बदलने की अपील की गई थी। प्रार्थना पत्र लंबित होने के कारण कोर्ट ने फैसले को 17 अक्तूबर तक टाल दिया था। बाद में जिला जज ने अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट में सोनभद्र के प्रशासनिक जज के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रशासनिक जज ने जिला जज से चार सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस आधार पर कोर्ट ने न्यायोचित दृष्टिकोण के मद्देनजर चार सप्ताह बाद 20 नवंबर को बहस के लिए तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें