फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार सवारों पर फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। कोन कस्बे से झारखंड के नगर ऊंटारी गए कार सवार कुछ युवकों पर रविवार को सुबह मनबढ़ाें ने हमला बोल दिया। उनकी कार का पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। इससे कार सवार एक युवक को गोली लगी है। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। घायल युवक को दुद्धी सीएचसी से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना झारखंड के सीमा क्षेत्र में हुई। जुआ खेलने के विवाद को हमले का कारण बताया जा रही है। कोन कस्बा निवासी अरविंद उर्फ बबलू जायसवाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से झारखंड के सीमावर्ती कस्बा नगर ऊंटारी गया था। रविवार की भोर में सभी वापस लौट रहे थे। नगर ऊंटारी के गोसाईगंज के पास कुछ लोग उनका पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर चालक ने कार की गति बढ़ाई तो हमलावर भी फायरिंग तेज करते हुए उनके पीछे आने लगे। फायरिंग में एक गोली अरविंद उर्फ बबलू के कमर के पास लगी। किसी तरह वहां से भागते हुए कार सवार यूपी सीमा में पहुंचे। फिर घायल को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी ने सूचना दी है। अपने स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें